बिहार

पति के सामने ही पत्नी के साथ 6 लोगो ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल….जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

पटना – बिहार के सारण जिले के अमनौर थाना इलाके में पति के सामने ही 6 लोगों के द्वारा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का अंजाम उसवक्त दिया गया जब वह अपने पति के साथ कहीं जा रही थी. इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने पति के सामने ही दिन दहाडे उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि इस दौरान अपराधियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Advertisement

घटना की जानकारी जब एसपी को हुई तो उन्होंने मामले की जांच का आदेश दिया। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई है, वीडियो की सत्यता और घटना की जानकारी ली जा रही है, घटना गोसी अमनौर से परशुरामपुर जाने वाली आरईओ पथ के बीच बड़ी नहर के पास हुई, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने पति के साथ कहीं जा रही थी।

Advertisement

वहां पहले जमे बदमाशों ने दंपती को देखते ही रोक लिया। पहले तो वे महिला को पकडकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। फिर उन्होंने महिला का फोन भी छीन लिया गया। इसके बाद सूनसान नहर किनारे झाडी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला अपनी इज्जत बचाने के लिये गुहार लगाती रह गई पर किसी ने उसकी एक नहीं सुनी।

Advertisement

दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने महिला को छोड दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि सूचना मिली है, किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है। वैसे पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीडियो की सत्यता और घटना की जानकारी ली जा रही है, वहीं, एसपी संतोष कुमार ने खुद भी मामले पर संज्ञान लिया है, वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button