देश

ताजमहल के नाम से 2 करोड़ 40 लाख के प्रॉपर्टी टैक्स और जल कर का नोटिस जारी

(शशि कोन्हेर) : आगरा के विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के नाम से एक नोटिस जारी हुआ है इस नोटिस में ताजमहल पर संपत्ति कर का एक करोड़ 40 लाख रुपए और पानी के बिल का एक करोड़ रुपए बकाया बताकर उसे जल्द से जल्द अदा करने के लिए कहा गया है। ताजमहल की देखरेख करने वाली एएसआई के अधिकारी इस बिल की कोई परवाह नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिन की गलती से बिल जारी हुआ है इसका सिर दर्द भी वही जाने।

एएसआई के चीफ आर के पटेल ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध ताजमहल आगरा नगर निगम के दायरे में नहीं आता है। और निगम के अधिकारियों को ताजमहल के नाम से नोटिस जारी करने की अपनी गलती जल्दी सुधार देनी चाहिए। एएसआई के द्वारा इस संबंध में नगर निगम आगरा को पत्र भी लिखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button