छत्तीसगढ़

कवर्धा में कर्फ्यू के बीच 59 लोगों की हुई गिरफ्तारी….

कवर्धा – कवर्धा में उपद्रव फैलाने और तोड़फोड़ करने वाले अब तक लगभग 70 लोगों की पहचान की गई। 59 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वीडियो को देखकर पहचान करने की कार्यवाही जारी है। कबीरधाम जिले में उपद्रव फैलाने, शांति व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से कवर्धा आए थे। कवर्धा में हिन्दू विश्व परिषद द्वारा मंगलवार को आयोजित कवर्धा बंद और धरना प्रदर्शन के बाद हुए हिंसात्मक हमले में शामिल 59 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। वीडियो फुटेज देखकर इस घटना में शामिल लगभग 70 लोगों की पहचान कर ली गई है।

Advertisement

आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा वीडियो फुटेज देखकर इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। बतादे की कवर्धा शहर में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कलेक्टर द्वारा शहर में धारा 144 लागू किया गया है। इसके बाद भी हिन्दू विश्व परिषद के तले मंगलवार को कवर्धा बंद और धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शामिल होने के लिए जिले के अलावा बाहरी जिले राजनांदगांव, बेमेतरा, मुंगेली, धमतरी, रायपुर से लोगों की भीड़ पहुचीं थी। इनके द्वारा उग्र प्रदर्शन व उपद्रव, तोड़फोड़ से शहर में शांति, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ी है।

Advertisement

कवर्धा बंद के दौरान कवर्धा के चिन्हाकित वार्डों में उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ की गई। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा द्वारा कवर्धा बंद प्रदर्शन के बाद उग्र होती भीड़ को काबू करने के लिए कवर्धा शहर में तत्काल आगामी आदेश तक कर्फ्यू लगा दी गई है। शहर में लागू धारा 144 को तोड़ने वाले, शहर में उपद्रव और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले सभी दोषी व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। इस घटना में शामिल सभी व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। शहर के सभी उन वार्डों की वीडियो ग्राफी और फ़ोटो ग्राफी कराई जा रही है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button