छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम प्रदेश आगमन पर रायपुर पहुंचे अरुण साव का जमकर हुआ स्वागत, बिलासपुर से भी कई भाजपेई पहुंचे

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार‌‌ प्रदेश पहुंचे श्री अरुण साव का रायपुर में जंगी स्वागत किया गया। बारिश पानी के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विमानतल जा पहुंचे थे। और नव प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही फूल मालाओं तथा गगनभेदी नारों के साथ उनका जोशीला स्वागत किया गया।

श्री अरुण साव के स्वागत के लिए बिलासपुर से भी बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता विमानतल जा पहुंचे थे।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल अमर अग्रवाल,श्री चंद्र सुंदरानी बेलतला विधायक रजनीश सिंह डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी पूर्व मंत्री राजेश मूणत सांसद सुनील सोनी मोतीलाल साहू कमलभान सिंह यशवंत जैन अनुराग सिंह देव नारायण चंदेल तथा सर्वश्री मनीष अग्रवाल महेश चंद्रिकापुरे प्रबीर सेन गुप्ता मनोज मिश्रा पूर्व महापौर किशोर राय सुरेंद्र कुमार मुर्तजा वनक पूर्व महापौर विनोद सोनी जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत बिलासपुर नगर निगम में उपनेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह ठाकुर अनुज बोहरा आयुष मेहता रमेश जायसवाल वीरेंद्र चौधरी संजय रजक जितेंद्र सोनी भैया लाल गुप्ता मनीष गुप्ता और जितेंद्र जांगड़े सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button