छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने समस्त प्रदेशवासियों को दी बधाई….

सरगुजा – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री भगत ने स्वतंत्रता दिवस पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि लाखों देशभक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, समर्पण, त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। आजादी का यह पर्व हमें उन सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों की याद दिलाता है। जिनके बलबूते आज हम आजाद वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्हें याद कर मन उनके प्रति सम्मान और गर्व से भर जाता है।

श्री भगत ने देश में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय चेतना का विस्तार करने वाले सभी पुरखों को नमन किया। उन्होंने कहा कि संघर्षों से मिली आजादी अनमोल है, हर नागरिक का कर्तव्य है कि इसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कार्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button