देश

देवेंद्र फडणवीस और अशोक चह्वाण की मुलाकात से सियासी अटकलें तेज……

(शशि कोन्हेर) : मुंबई – महाराष्ट्र के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों अशोक चह्वाण और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात से राज्य में सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। कहा जा रहा है कि जल्दी ही कांग्रेस का एक बड़ा समूह जल्दी ही पार्टी छोड़कर भाजपा का रुख कर सकता है।

बड़ा सियासी गुल खिला सकती है ये मुलाकात
महाराष्ट्र में इन दिनों गणेशोत्सव का पर्व चल रहा है। अनेक राजनीतिक नेताओं व कार्यकर्ताओं के घरों में गणपति विराजमान हैं। दलों का बंधन न रखते हुए बहुत से लोग एक-दूसरे के घरों में गणपति दर्शन के लिए आ-जा रहे हैं। लेकिन ऐसी ही आवाजाही में एक भाजपा कार्यकर्ता के घर अशोक चह्वाण और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात कुछ खास मानी जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि निकट भविष्य में यह मुलाकात कोई बड़ा राजनीतिक गुल खिला सकती है।

अमित शाह की मुंबई यात्रा से पहले हुई मुलाकात
देवेंद्र फडणवीस और अशोक चह्वाण की मुलाकात का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मुंबई यात्रा से ठीक पहले होना और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अमित शाह सोमवार को मुंबई आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button