छत्तीसगढ़

भाजपा ने ब्रह्मानंद नेताम को भानु प्रतापपुर उपचुनाव में बनाया अपना प्रत्याशी

(शशि कोन्हेर) : छतीसगढ़ – भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के भानूप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए श्री ब्रह्मानंद नेताम को अपना प्रत्याशी किया है। इसके साथ ही पार्टी ने राजस्थान बिहार और उत्तर प्रदेश समेत तमाम स्थानों पर हो रहे लोकसभा विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा संसदीय उपचुनाव में भाजपा ने श्री रघुराज सिंह शाक्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अब रघुराज सिंह शाक्य यहां से चुनाव लड़ रही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्रीमती डिंपल यादव का मुकाबला करेंगे। इसी तरह पार्टी ने राजस्थान और बिहार उपचुनाव के लिए भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button