देश

ट्विंकल खन्ना भड़की.. अक्षय कुमार लास्ट मिनट में बरसात फिल्म से हुए बाहर.. जानिए इसकी वजह

(शशि कोन्हेर) : निर्देशक सुनील दर्शन ने खुलासा किया कि सन 2005 में आई उनकी फिल्म बरसात से अक्षय कुमार ने अंतिम समय में अपना नाम वापस ले लिया था। इसके चलते वह मुश्किल में पड़ गए थे।

बरसात फिल्म में बॉबी देओल और प्रियंका चोपड़ा के अलावा बिपाशा बसु की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को पहले अक्षय कुमार करने वाले थे। हालांकि अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना के शक के कारण उन्हें इस फिल्म से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

ट्विंकल खन्ना नहीं चाहती थी कि अक्षय कुमार प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करें


ट्विंकल खन्ना नहीं चाहती थी कि अक्षय कुमार प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करें। इसके बाद सुनील दर्शन के पास कोई विकल्प नहीं बचा और उन्होंने इस रोल के लिए बॉबी देओल को चुन लिया। अब सुनील दर्शन ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘कलाकारों को अपनी पर्सनल लाइफ काम में नहीं लानी चाहिए और काम की जगह पर होने वाली चीजों के लिए तैयार रहना चाहिए।

ट्विंकल को परिस्थिति को इतनी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए था, शायद उन्हें गलत जानकारी भी दी गई हो सकती है।’ सुनील दर्शन ने यह भी कहा कि अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म बरसात के लिए गाने की शूटिंग कई ली थी और गाना खत्म हो गया था। फिल्म की शूटिंग शुरू होनी थी लेकिन तभी अक्षय कुमार पीछे हट गए।’

अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने अंदाज, एतराज, मुझसे शादी करोगी में काम किया है


सुनील दर्शन कहते हैं, ‘दोनों की केमिस्ट्री गजब की थी। मुझे लगा गाना बहुत अच्छा बना है। इसमें कुछ वल्गर या अश्लील नहीं था। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा वर्ल्ड टूर पर चली गई, जब वह वापस आई।

मुझे पता नहीं इसके बाद दोनों के बीच क्या हुआ।’ अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म अंदाज, एतराज, मुझसे शादी करोगी और वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम में काम किया है। हालांकि दोनों ने बरसात के वाकये के बाद फिर कभी साथ काम नहीं किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button