देश

जानिए राहुल गांधी को RSS ने दी क्या सलाह…वो विपक्ष के नेता हैं उन्हें अधिक जिम्मेदारी से…

(शशि कोंनहेर) : RSS के दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि राहुल गांधी को अधिक जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से राहुल गांधी को सलाह दी गई है। RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के आखिरी दिन मीडिया से बातचीत में संघ के जनरल सेक्रेटरी दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि राहुल गांधी को अधिक जिम्मेदारी दिखानी चाहिए और वास्तविकता को देखना चाहिए।

राहुल गांधी द्वारा संघ पर लगातार की जा रही टिप्पणियों को लेकर मीडिया के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि मुझे लगता है कि इस बारे में कमेंट करने की कोई जरूरत नहीं है। वो अपने सियासी एजेंडा पर चलते हैं। हमारी और उनकी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, “वो संघ के बारे में बोलते हैं, इस पर मैं इतना ही कहूंगा कि कांग्रेस के उनके पूर्वजों ने संघ पर तमाम टिप्पणियां कीं। देश के लोग, दुनिया के लोग संघ को अपने अनुभव से देख रहे हैं, सीख रहे हैं। शायद वो भी जानते होंगे। मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं कि विपक्ष के एक प्रमुख राजनेता के नाते उन्हें अधिक जिम्मेदारी दिखानी चाहिए और वास्तविकता को देखना चाहिए।”

कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि, “आपतकाल के दौरान मैं जेल में था। जिन्होंने देश को जेल में बदल दिया उन्होंने इसके लिए कभी माफी नहीं मांगी। क्या उन्हें लोकतंत्र के बारे में बात करने का अधिकार है, यह जनता को तय करना चाहिए। लोकतंत्र कैसे खतरे में है? पूरे देश में चुनाव हो रहे हैं।

इसके अलावा मीडिया से बातचीत करते हुए दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि भारत की वह पहचान जो राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सभी लोगों के लिए गर्व की बात रही है, आज के समय में दुनिया के सामने प्रस्तुत की जानी है। अगले 25 वर्षों में, भारत को न सिर्फ आर्थिक और ढांचागत रूप से बल्कि खेल और संस्कृति जैसे कई अन्य क्षेत्रों में भी विकास करना है। समलैंगिक विवाह के सवाल पर उन्होंने कहा कि विवाह केवल विपरीत लिंग के लोगों के बीच हो सकता है, संघ समलैंगिक विवाह पर सरकार के विचार से सहमत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button