बिलासपुर

देखें VIDEO-भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा.. राम-राम, जय जोहार…

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव ने आम जनता और पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी है। छत्तीसगढ़ी में दिए गए इस शुभकामना संदेश की शुरुआत उन्होंने राम राम और जय जोहार से की। श्री अरुण साव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, तथा शुभचिंतकों और सहयोगियों के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने में सफल हुई है।

उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गांव गरीब और किसानों के विकास तथा समृद्धि की दिशा में काम हो रहा है। दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ रहा है। भारत की तरक्की हो रही है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी मतदाताओं को, भाजपा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शुभचिंतकों और सहयोगियों को स्थापना दिवस की गाड़ा गाड़ा बधाई और शुभकामनाएं..!

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button