छत्तीसगढ़

सत्यम चौक में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का पुतला नहीं जला पाए विहिप के कार्यकर्ता, पुलिस ने पहले ही जप्त कर लिए पुतले

(Shashi Konher with Jayendra Gole) : बिलासपुर। बेमेतरा जिले के बीरमगाव में हुई घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के सत्यम चौक में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के पुतला दहन का कार्यक्रम रखा आयोजन रखा गया था।

इस आयोजन की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन समेत बिलासपुर की पुलिस सतर्क हो गई और उसने सत्यम चौक पर डेरा डाल दिया। विहिप के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला जला पाते इसके पहले ही पुलिस ने दोनों पुतलों को जप्त कर लिया।

इसके बाद जीप के कार्यकर्ताओं ने एक पुट्ठे में मुख्यमंत्री की फोटो चिपकाकर उसे जलाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने इसे भी विफल कर दिया। जैसे ही कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के फोटो लगे पुट्ठे को जलाने लगे पुलिस वालों ने तुरंत पानी की बौछार शुरू कर दी।

इसके कारण विहिप के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का पुतला दहन नहीं कर पाए। उन्हें केवल नारेबाजी से ही संतोष करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button