छत्तीसगढ़

प्रज्ञा नायक को सीजीपीएससी में पहली रैंक

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) में दीनदयाल उपाध्याय नगर सेक्टर-2 निवासी, रायपुर की प्रज्ञा नायक ने पहली रैंक प्राप्त की है। उसके भाई प्रखर नायक का भी चयन हुआ है।

छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग ने गुरुवार रात राज्य सेवा की परीक्षा में साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी। आयोग ने 171 पदों के विरुद्ध 170 पदों पर चयन सूची-अनुपूरक सूची जारी की है। इसमें प्रज्ञा नायक प्रथम आई है,वहीं रायपुर से शशांक गोयल तीसरे स्थान पर आए है।

जानकारी के अनुसार राज्य सेवा आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन पिछले वर्ष 13 फरवरी को किया था। इसमें 2565 अभ्यर्थियों का प्रावधिक आधार पर चिन्हांकन किया गया।

लिखित परीक्षा के बाद 26,27,28 एवं 29 मई 2022 को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। लिखित परीक्षा के आधार पर 509 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया।

इसके बाद पिछले वर्ष 20 से 20 सितंबर तक 509 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर गुरुवार को परिणाम जारी किए गए।

मेरिट आधार पर दस परीक्षार्थियों की सूची

1 प्रज्ञा नायक

2 अन्नया अग्रवाल

3 शशांक गोयल

4 भूमिका कटियार

5 .राणा विजय

6. योगेश्वर कुमार द्विवेद

7 .अमित कुमार भारद्वाज

8. नितेश

9. अभिषेक तिवारी

10 .उमेश रात्रे

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2022 के प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। 19 विभागों में प्रशासनिक अधिकारी के 210 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 3095 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। यह सभी अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा देने के लिए पात्र हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button