रायपुर

सत्र की समाप्ति के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को चुनाव अभियान समिति का संयोजक बनाने की चर्चा

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – मानसून सत्र इस विधानसभा का अंतिम सत्र होगा। उसके बाद सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में आगामी चुनाव के प्रचार की दृष्टि से सक्रिय हो जाएंगे। ऐसे में मानसून सत्र के बाद प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की भी कोई विशेष भूमिका नहीं रह जाती। और वे विधानसभा अध्यक्ष की अपनी भूमिका से परे आगामी चुनाव की दृष्टि से पार्टी के लिए चुनावी कार्य हेतु स्वतंत्र हो जाते हैं।

सूत्रों की माने तो 22 जुलाई को समापन समारोह और सम्मान कार्यक्रम के बाद 23 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को कांग्रेस आलाकमान के द्वारा आगामी चुनाव की दृष्टि से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। पार्टी उनके अनुभवों का लाभ विधानसभा चुनाव के दौरान लेना चाहती है।

सूत्रों से यह पता चला है कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर कांग्रेस में चुनाव अभियान समिति का उन्हें संयोजक बनाया जा सकता है। हालांकि डॉ चरणदास महंत की ओर से इस खबर पर किसी भी प्रकार की बात नहीं कही जा रही है। लेकिन मीडिया में बीते 2 दिनों से यह चर्चा जोरों पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button