राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 13 नवम्बर का राशिफल

मेष: स्वंय के स्वास्थ्य पर जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, लेकिन 1-2 दिन नौकरी-चाकरी में कोई परेशानी न हो। इस बात का ध्यान रखिएगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ: स्वास्थ्य मध्यम है। शत्रुओं पर दबदबा आपका कायम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत बेहतर कही जाएगी। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन: बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार सही रहेगा। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कर्क: भूमि और वाहन की खरीदारी पर रोक लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। गृह-कला के संकेत हैं। स्वास्थ्य भी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: पराक्रम रंग लाएगा, लेकिन जो व्यापार पहले से चल रहा है, उसमें कुछ नेगेटिव एनर्जी का संचार दिख रहा है। इस बात का ध्यान रखें। अपनों के सेहत पर दें। नाक, कान और गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश करने से बचें। कुटुम्बों में अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

तुला: ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। कभी बहुत घट जाएगा और कभी बहुत आक्रामक हो जाएंगे, तो इसमें समांजस्य बनाएं। प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी ठीक है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

वृश्चिक: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम दिखाई पड़ रहा है। धन हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। सूर्य को जल दें।

धनु: आर्थिक स्थिति में समांजस्य बनाएं। कभी बहुत ज्यादा, कभी बहुत कम मन को परेशान करेगी। मानसिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

मकर: नए व्यापार की शुरुआत न करें। सरकारी तंत्र से न भिड़ें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार मध्यम है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म में अति से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button