छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक आज, इन चीज़ों पर लग सकती है मुहर..

(शशि कोंन्हेर) : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट की तीसरी बैठक बुधवार यानी आज होने वाली है। ये पहली बैठक होगी जिसमें प्रदेश के सभी नए मंत्री शामिल होंगे। इससे पहले हुई कैबिनेट की बैठक में सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ही शामिल होते रहे हैं।

मंत्रिमंडल की इस बैठक में राजिम पुन्नी मेले को फिर कुंभ का दर्जा मिल सकता है। मोदी की गारंटी और मिशन 100 दिन में पूरे होने वाले वादों को लेकर अहम फैसले होंगे।

साय कैबिनेट की बैठक में सीजीपीएससी गड़बड़ी की जांच, धान खरीदी का समय बढ़ाना और रामलला दर्शन योजना जैसे प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

साय कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख गरीबों को पक्का मकान देने के वादे पर मुहर लगाई गई थी। जबकि दूसरे कैबिनेट में अनुपूरक बजट को मंजूरी दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button