देश

नायब सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री….

मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा में सत्ता की कमान अब नायब सिंह सैनी के हाथों में होगी, यानी वे अब हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके साथी कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) गठबंधन में लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर दरार पैदा होने की अटकलों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

BJP के एक वरिष्ठ नेता ने विधायक दल की बैठक के बाद मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और हरियाणा मामलों के प्रभारी बिप्लब देब भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button