देश

कांग्रेस को एक और झटका….विधायक ने पार्टी छोड़ भाजपा का थामा दामन

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। बिना से कांग्रेस की विधायक बनी निर्मला सप्रे ने आज पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा के दौरान राहतगढ़ में निर्मला ने भाजपा की शपथ ली।


निर्मला सप्रे ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तथा दो बार की विधायक महेश राय को 6000 से अधिक मतों से पराजित किया था। जिले की आठ विधानसभा सीटों में से एकमात्र बिना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी निर्वाचित हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button