राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 01 जून का राशिफल…

मेष राशि- स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। मन चितिंत रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार भी बहुत अच्छा। बुध के लग्न में आ जाने से एक अद्भुत, बहुत बढ़िया योग का बन गया है। बाकी यात्रा में थोड़ा सा कहासुनी या कष्ट संभव है। आय में भी उतार-चढ़ाव संभव है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान में दूरी। व्यापार सही रहेगा लेकिन नए व्यापार की शुरुआत न करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। धर्म में अतिवादी न बनें। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य भी मध्यम। थोड़ा मध्यम समय। शिवजी का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य दोनों ही खराब दिख रहा है। प्रेम, संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी लेकिन आगे बढ़ जाएंगे। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। ननिहाल पक्ष से कुछ अशुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। नकारात्मक ऊर्जा का मानसिक स्तर पर संचार होगा। विद्यार्थी असमंजस में रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली वस्तु का दान करें। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- गृह-कलह के संकेत हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार भी मध्यम। काली वस्तु का दान करें। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। भुजाओं में प्रॅाब्लम हो सकती है। व्यापारिक स्थिति भी मध्यम है। प्रेम, संतान ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आर्थिक स्थिति थोड़ी सी खराब दिख रही है। निवेश मत करिएगा पैसे फंस जाएंगे। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य परेशान रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार भी मध्यम। शिवजी का जलाभिषेक करना, काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button