देश

रुझानों में बदलाव….NDA को इंडिया गठबंधन दे रही जबरदस्त टक्कर

रुझानों का आंकड़ा तेजी से बदल रहा है। रुझानों के मुताबिक इंडिया गठबंधन 218 सीटों पर आगे हो गई है। एनडीए 255 सीटों पर आगे है। महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन आगे हो गया है। मेरठ सीट से बीजेपी के अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं।

अयोध्या सीट पर बीजेपी के लल्लू सिंह पीछे चल रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद आगे हो गए हैं। अगर ट्रेंड बरकरार रहता है तो यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका हो सकता है। हालांकि बताया जा रहा है कि वोटों का अंतर ज्यादा नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button