राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 07 जून का राशिफल…

मेष राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- आर्थिक उन्नति करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान में अपनापन होगा और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी जीवन में। झगड़ा मोल न लें। बाकी स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान में दूरी। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य बुझा-बुझा सा रहेगा। आमदनी के नए- नए जरिया बनेंगे। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय के नए स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। सरकारी तंत्र का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- परिस्थितियां अनुकूल होने लगी हैं। रुका हुआ कार्य चलने लगेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी सही है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रुओं का समन होगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- गृह-कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शिवजी को प्रणाम करते रहें। उनका जलाभिषेक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button