राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 24 जुलाई का राशिफल…

मेष राशि : मन परेशान रहेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि : किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। सीने में विकार संभव है, उस पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार मध्यम। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि : अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टकारी हो सकती है। भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार मध्यम है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ्य व साथ पर ध्यान दें। खुद के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें, प्रेम-संतान और व्यापार मध्यम दिख रहा है। बचकर पार करें। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि : शत्रुओं पर विजय पाएंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान भी मध्यम और व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : मन व्यथित रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : घरेलू सुख बाधित होगा। घर में कोई बड़े स्तर का लड़ाई-झगड़ा न हो इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य मध्यम। सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। लेकिन नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। स्वास्थ्य मध्यम, नाक-कान व गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: धन हानि के संकेत हैं। निवेश मत करिएगा। जुआ-सट्टा लॉटरी में पैसे न लगाएं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। बाकी प्रेम-संतान, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार मध्यम। शिवजी को प्रणाम करते रहें और उनका जलाभिषेक करते रहें, शुभ होगा।

Related Articles

Back to top button