देश

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, कई श्रद्धालु आये चपेट में…..रेस्क्यू अभियान जारी

जम्मू एवं कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां मार्ग पर पत्थर भरभराकर गिर गए। पैदल मार्ग पर हिमकोटी के पास ये घटना हुई है।

जिस वक्त यह घटना हुई, मार्ग पर श्रद्धालु जा रहे थे। भूस्खलन से कई श्रद्धालु पत्थरों की चपेट में आ गए। आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। 

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया कि माता वैष्णो देवी श्राइन ट्रैक पर पत्थर गिरने की घटना हुई और भूस्खलन हुआ है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button