देश

सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी कामयाबी, 6 नक्सली हुए ढेर….

देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय नक्सलियों या माओवादियों को खत्म करने की दिशा में सुरक्षाबलों को गुरुवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए और दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों से दी गई जानकारी के मुताबिक, इनमें से एक जवाव की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है।


तेलंगाना राज्य के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले के अधीक्षक रोहित राज ने जानकारी दी थी कि गुरुवार 5 सितंबर की सुबह भद्राद्री कोठागुडेम जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसके कुछ देर बाद जानकारी सामने आई कि इस मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए हैं। वहीं, 2 जवान घायल भी हो गए हैं। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Back to top button