Uncategorized

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 24 सितंबर का राशिफल…

मेष राशि-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि-धन का आगमन बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा। एक शुभ समय कहा जाएगा लेकिन निवेश करने से बचिए। हरी वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- पहले से बेहतर समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार। धन आगमन। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- प्रेम में दूरी। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ा मन परेशान रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय से नवीन सोर्स बनेंगे, पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। कार्यों की विघ्न-बाधा समाप्त होगी। हरी वस्तु दान करें।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि-परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय। सरकारी तंत्र से पंगे बाजी मत करिएगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। वैवाहिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम विवाह की ओर जाएंगे। प्रेम-संतान व व्यापार अद्भुत है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे। दबे कुचले से महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि-गुस्से पर काबू रखें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम और व्यापार ठीक रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। एक घर में अच्छी स्थिति। एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। लेकिन थोड़ा कलहकारी सृष्टि का सृजन हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

Related Articles

Back to top button