बिलासपुर

जलसा द डांडिया का कड़ा विरोध, सड़क पर उतरे हिन्दू संगठन के लोग, कहा – हिंदुओ की आस्था से हो रहा खिलवाड़

बिलासपुर – करुणा ग्रुप द्वारा जेपी वर्मा कॉलेज मैदान में आयोजित जलसा द डांडिया का कड़ा विरोध शुरू हो गया है। डांडिया की आड़ में अश्लीलता परोसने की आशंका को लेकर हिंदुओं की आस्था और अस्मिता की रक्षा करने के लिए हिंदू संगठन के लोग सड़क पर उतर गए। उनका कहना था कि नवरात्रि हिंदुओं का त्योहार है। डांडिया भी हिंदुओं की संस्कृति है। ऐसे में यहां मुस्लिम गायक का क्या काम है।

हिंदू संगठन के लोगों ने तौसो शब्दों में कहा कि करुणा ग्रुप जलसा द डांडिया की आड़ में हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रहा है। करुणा ग्रुप का कृत्य अश्लीलता परोस कर डांडिया को बदमान की बड़ी साजिश है। यह हम होने नहीं देगे। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन को दो टूक शब्दों में चेताया कि अगर यहां अश्लीलता परोमी गई और यहां कोई अनहोनी हुई तो उसका जिम्मेदार पुलिस और जिला प्रशासन होगा।

इसके खिलाफ हिंदू समाज सड़‌क पर उतरकर लड़ाई लड़ेगा बता दे कि करुणा ग्रुप की ओर से जलसा द डांडिया का आयोजन शहर के जेपी वर्मा महाविद्यालय मैदान में किया गया है, जिसमें इंडियन आइडल के सिंगर मोहमद दानिश को शुक्रवार को सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था।

इसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठन से जुड़े 150 से अधिक लोग शुक्रवार शाम जेपी वर्मा कॉलेज पहुंचे। मुख्य सड़क पर खड़े होकर हिंदू संगठनों ने इसका भारी विरोध किया। वे मोहमद दानिश का विरोध करते हुए मोहम्मद दानिश वापस जाओ के नारे लगाने लगे। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस के साथ हो एएसपी उमेश कश्यप के अलावा शहर के सभी थानेदार मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मोर्चा संभालकर समझाइश दी। लगभग आधे घंटे तक हंगामा होने से अव्यवस्था बनी रही और चारों तरफ ट्रैफिक जाम हो गया। हिन्दू संगठन के लोगो ने कहा कि यह हिंदू समाज का कार्यक्रम है। ऐसे में मोहम्मद दानिश का क्या काम। ऐसे कार्यक्रम में अश्लील गाने गाकर डांडिया की बदनामी की जाएगी। अगर अश्लीलता परोसी गई तो हिंदू समाज इसका जमकर विरोध करेगा।

Related Articles

Back to top button