देश

तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचला, 5 की मौत कई गंभीर रूप से घायल

दौसा: जिले के लालसोट बस स्टैंड पर तेज रफ्तार डंपर ने बस स्टैंड पर खड़े लोगों और कई बाइक सवारों को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि डंपर का ब्रेक फेल हुआ था, जिसके बाद वह एक बस से जा भिड़ा और लोगों की भीड़ में घुस गया। दोनों ही वाहनों के नीचे 15 लोग दब गए थे। उनमें से पांच की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। सभी गंभीर घायलों को लालसोट और दौसा के जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।


जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट रविवार की सुबह 11.30 बजे हुआ। बस व डंपर के नीचे फंसे घायलों को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। स्थानीय नेताओं ने हादसे के लिए पुलिस-प्रशासन को जिम्मेदार बताया है।

Related Articles

Back to top button