बिलासपुर

बकाया राशि नही पटाने पर निगम ने पटाखा व्यापारियों को, दुकान देने खड़े किए हाथ…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर के साथ जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – दिवाली का सीजन नज़दीक है, लेकिन इस बार बिलासपुर के पटाखा व्यापारियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नगर निगम ने पिछले एक साल से बकाया राशि जमा करने की शर्त रख दी है। जिसके बाद व्यपारी विधायक अमर अग्रवाल और निगम आयुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को बताया।

शहर के पटाखा व्यापारी इस बार चिंतित हैँ । नगर निगम ने पूर्व की बकाया राशि जमा किए बिना अस्थाई दुकानों के लिए जगह देने से इनकार कर दिया है। पटाखा व्यापारियों का लगभग 4.30 लाख रुपये का बकाया है, जिसे लेकर व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। पहले सिविल लाइन पुलिस ग्राउंड में दुकानें लगती थीं, लेकिन अब उन्हें साइंस कॉलेज मैदान मे जगह दी जा रही है।

वही बकाया राशि को लेकर व्यापारी शहर विधायक अमर अग्रवाल से मिलने पहुंचे पटाखा व्यापारियों ने आग्रह किया कि उन्हें पूर्व की तरह दुकानें लगाने की अनुमति दी जाए। विधायक ने भरोसा दिलाया कि दुकानों को सुरक्षित तरीके से लगाया जाएगा, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा मानकों पर सख्ती से अमल करने का निर्णय लिया है।

हाल ही में जगमल चौक के पास पटाखा दुकान में आग लगने की घटना के बाद प्रशासन और भी सतर्क हो गया है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि बकाया राशि का मामला 2 दिनों में सुलझ जाएगा और इसके बाद ही व्यापारियों को दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी। अब देखना होगा कि ये व्यापारी को कब तक राहत मिलती हैँ.

Related Articles

Back to top button