राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 11 अक्टूबर का राशिफल…

मेष राशि- यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अभी भी मध्यम रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- बच्चों की सेहत में सुधार हो चुका है, प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग। स्वास्थ्य भी अच्छा। थोड़ी सी चोट-चपेट न लगने पाए। स्थिति आपकी रिस्क लेने लायक नहीं है। पीली पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम-संतान का साथ है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पढ़ने-लिखने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा। स्वास्थ्य अभी मध्यम बना हुआ है। प्रेम-संतान व्यापार बहुत अच्छा है। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचना चाहिए। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम-संतान, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- यात्रा का योग बनेगा। किसी बहुत अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- राजनीतिक लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

Related Articles

Back to top button