छत्तीसगढ़राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 16 अक्टूबर का राशिफल…

मेष राशि- अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी और ये खर्चे अनाप-शनाप होंगे। स्वास्थ्य मध्यम। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, प्रेम-संतान भी मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी व व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार भी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान का साथ रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नौकरी चाकरी में परेशानी बनी रहेगी। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- शत्रुओं पर विजय पाएंगे लेकिन परेशानी रहेगी। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार भी अच्छा। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार सही रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। भुजाओं में दिक्कत हो सकती है। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- धन-हानि के संकेत हैं। जुबान पर नियंत्रण रखें। गंदी जुबान बोलने से बचें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। बच्चे परेशान रहेंगे। प्रेम में परेशानी रहेगी। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। काली वस्तु का दान करें।

Related Articles

Back to top button