राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 20 अक्टूबर का राशिफल..

मेष राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। सभ्य साधक की तरह व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। सरकारी तंत्र से लाभ होने के पूर्ण योग बन रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- खर्च की अधिकता है। जबकि शुभ कार्यों में खर्च होगा। खर्च इतना होगा की कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार भी सही है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। शुभ संकेत दिख रहे हैं। स्वास्थ्य पहले से बहुत बेहतर। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ बहुत बढ़िया दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितयां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- नव प्रेम का आगमन। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा निभेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय। लेखकों के लिए, कवियों के लिए, एंटरटेनमेंट फील्ड में काम करने वाले लोगों के लिए बहुत शुभ। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के पूर्ण योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान बहुत अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यदि कुछ आपने सोच रखा है प्रारंभ करने को खासकर व्यावसायिक तो उसका प्रारंभ हो जाना चाहिए। अच्छा समय है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा।

Related Articles

Back to top button