छत्तीसगढ़

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर जीपीएम पुलिस की सिलेसिलेवार कार्यवाही..

(उज्ज्वल तिवारी) : पेंड्रा। राज्य शासन एवम् पुलिस मुख्यालय रायपुर के नारकोटिक्स ड्रग्स पर कार्यवाही के निर्देश पर जिला पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी तरह से जिले में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। जहां पुलिस ने चेकिंग में 34 किलो गांजा और 2 चारपहिया वाहन को बरामद किया गया हैं।।

दरअसल पूरा मामला जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस की मुखबिर सूचना पर पेंड्रा थाना क्षेत्र के रानी तालाब ग्राम धनपुर के निकट अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर कार्यवाही की गई है जिसमें उड़ीसा की ओर से आ रहे स्विफ्ट डिजायर कार में लगभग 34 किलो गांजा बरामद किया गया है साथ ही गांजा लोड वाहन के पायलटिंग में लगे एक अन्य बोलेरो वाहन को भी थोड़ी दूर पर सिवनी रोड में बरामद किया गया है।

मौके पर वाहन के पास पकड़ाए आरोपी से पूछताछ के आधार पर साइबर सेल की सहायता से भागे हुए अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वही यह कार्यवाही एसपी भावना गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल और डीएसपी निकिता तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया था।

वही हम आपको बता दे कि पुलिस ने एक महीने के भीतर चौथी बड़ी कार्यवाही करते हुए एक माह में 14 अंतर्राज्यीय तस्कर और बड़े तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जहां तस्करों से 5.29 क्विंटल गांजा बरामद करते हुए सात चारपहिया वाहन जप्त करते हुए और लाखों के बैंक खाते फ्रीज हुए है।

वहीं इस प्रकरण में अवैध गांजा परिवहन करने वालों और सहयोगियों (फॉरवर्ड लिंक) की शिनाख्तगी कर सभी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी और 29 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों पर कार्यवाही की जा रही है वहीं पुलिस के द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।।

  1. पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए किया समान जप्त।।

वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तस्करों के पास से 34‍ किलो गांजा, दो चार पहिया वाहन में (01 मारूती स्वीफ्ट डिसायर और 01 बोलेरो), चार नग मोबाईल, कुल जुमला लगभग 19,24,500 रू. जप्त किए गए हैं।।

  1. पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इन आरोपियों को किया गिरफ्तार।।

वहीं पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए होमेंद्र सिंह पिता स्व. देवेन्द्र सिंह पता वार्ड न.07 ग्राम सूडवार थाना एवं तहसील गोपारू जिला शहडोल (म.प्र.), शेखर कुमार पाल पिता रामेश्वर पाल पता मकान न. 147 नाले के पास भगत सिंग वार्ड पिपरिया थाना पिपरिया जिला नर्मदापुरम (म.प्र.), रामेश्वर अहिरवार उर्फ़ पिंटू पिता राजेश अहिरवार पता शोभापुर माता मोहल्ला थाना सोहागपुर जिला नर्मदापुरम (म.प्र.) को गिरफ्तार किया गया है। जबकि उन आरोपियों की जांच पड़ताल की जा रही है।।

  1. संपूर्ण कार्यवाही में इनकी रही अहम भूमिका।।

वहीं इस सम्पूर्ण कार्यवाही में डीएसपी निकिता तिवारी, थाना प्रभारी पेंड्रा निरीक्षक नवीन बोरकर, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, उप निरीक्षक रणछोड़ सेंगर एएसआई सहसराम रजक, प्रधान आरक्षक चौपाल कश्यप, संतोष बंजारे आरक्षक राजेश शर्मा, दुष्यंत मसराम,सुरेंद्र विश्वकर्मा, इंद्रपाल आर्मो, हेमसिंह ध्रुव की अहम भूमिका रही थी।

Related Articles

Back to top button