देश

आ रहा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ भारी बारिश का अनुमान..

ठंड की आहट के बीच एक और चक्रवाती तूफान दस्तक देने जा रहा है। पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जिसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने का अनुमान है। ‘दाना’ 24 अक्टूबर की रात को पुरी और सागर द्वीपों के बीच ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुंचेगा।

इस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि इस तूफान के कारण 23 से 25 अक्टूबर तक दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

निम्न दबाव प्रणाली 22 अक्टूबर तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर और तीव्र हो सकती है, जो अगले दिन चक्रवाती तूफान में बदल सकती है

24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह के समय पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तटों को गंभीर चक्रवाती तूफान दाना के रूप में पार कर सकता है। इस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है, जो बढ़कर 120 किलोमीटर तक प्रतिघंटा हो सकती है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को 23 से 25 अक्टूबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। साथ ही, चेतावनी दी कि 23 अक्टूबर से ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक हवा की गति बढ़कर 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा और 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

Related Articles

Back to top button