राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 24 अक्टूबर का राशिफल…

मेष राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद के लिए शुभ अवसर है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। घरेलू सुख बढ़ेगा। घर में कुछ शुभ संस्कार के संकेत हैं। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- प्रेम का आगमन। नव प्रेम का प्रारंभ होगा। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेना। बहुत कुछ शुभ दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आय के नवीन सोर्स बनेंगे, पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सबकुछ अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। सरकारी तंत्र का लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति भी ठीक ठाक कही जाएगी है व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- चेट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम । व्यापार सही रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि-जीवनसाथी के साथ अद्भुत पल बिताएंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा है। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- लिखने-पढ़ने के लिए अद्भुत समय। कवियों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Related Articles

Back to top button