छत्तीसगढ़

61 लाख से अधिक का गांजा जप्त, 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार….

कबीरधाम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 245.105 किलो गांजा जप्त किया, जिसकी कीमत करीब 61,27,625 रुपये आंकी गई है। राज्य शासन की मंशा के तहत जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कबीरधाम पुलिस को ये बड़ी सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक झा (IPS) और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में थाना कुकदुर प्रभारी निरीक्षक व्यास नारायण चुरेन्द्र ने अपने दल के साथ इस अभियान को अंजाम दिया।

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक टाटा 1109 वाहन, शकरकंद की बोरियों के नीचे भारी मात्रा में गांजा छिपाकर पंडरिया से बजाग मुख्य मार्ग से जा रहा है। पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर वाहन को रोका और 245.105 किलो गांजा बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी :

  1. बबलू सिंह, उम्र 35, निवासी सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश
  2. शिवकुमार, उम्र 28, निवासी रायबरेली, उत्तर प्रदेश

पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों आरोपी इलाहाबाद से टमाटर लोड कर ओडिशा पहुंचे थे, जहां शकरकंद खरीदने के बाद वे गांजा खरीदकर फैजाबाद ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस अधीक्षक ने सफल कार्रवाई के लिए थाना कुकदुर की टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button