मनोरंजन

900 करोड़ बटोर चुकी RRR को हिंदी बेल्ट से लगा पहला झटका….

(शशि कोन्हेर) : एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को दूसरे सोमवार को पहला बड़ा झटका लगा। फिल्म के हिंदी वर्जन की कमाई में उल्लेखनीय गिरावट आयी है और अब तक हर दिन डबल डिजिट में कलेक्शन कर रही फिल्म का सोमवार को कलेक्शन सिंगल डिजिट में पहुंच गया। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार के मुकाबले सोमवार को आरआरआर (हिंदी) के कलेक्शंस करीब 45 फीसदी गिरे हैं। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने एक नया कीर्तिमान बनाते हुए 900 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

आरआरआर के हिंदी वर्जन ने सोमवार (4 अप्रैल) को 7 करोड़ जोड़े हैं, जिसे मिलाकर फिल्म का 11 दिनों का नेट कलेक्शन अब 191.59 करोड़ हो गया है, यानी 200 करोड़ तक पहुंचने के लिए फिल्म को अब 8.41 करोड़ चाहिए। रविवार तक के कलेक्शंस देखते हुए ट्रेड को उम्मीद थी कि फिल्म आज यानी मंगलवार को 200 करोड़ का पड़ाव पार कर लेगी, मगर सोमवार के कलेक्शंस देखने के बाद एक-दो दिन और लग सकता है। अब काफी कुछ आज के कलेक्शंस पर निर्भर करता है। इससे पहले दूसरे वीकेंड में फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी और 52 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जिसके बाद 10 दिनों का कलेक्शन 184.59 करोड़ हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button