देश

टाटा और एमजी की एसयूवी को देगी टक्कर, लॉन्च से पहले सामने आई कुछ डिटेल्स…..

नई दिल्ली – न्यू जनरेशन 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो का बेसब्री से इंतजार करने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि बहुत जल्द यह एसयूवी भारत में लॉन्च होने वाली है। 2002 में लॉन्च होने के बाद से ही यह एसयूवी अपने सेगमेंट पर हावी रही है। 20 साल बाद भी यह भारतीय सड़कों पर सबसे दमदार वाहनों में से एक है। लॉन्च के बाद से इस एसयूवी के इंटीरियर और इक्सटीरियर दोनों में कई बदलाव किए गए हैं। हालांकि, 2022 मॉडल एसयूवी में सबसे महत्वपूर्ण अपडेट होने की उम्मीद है। बाहरी डिजाइन को देखकर लगता है कि 2022 मॉडल का डिजाइन पहले से ज्यादा अच्छा होगा। साथ ही इसमें एडवांस इंटीरियर फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जो इसे और बेहतर बनाएंगे।

2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो हवाई अड्डे पर स्पॉट की गई। 2022 स्कॉर्पियो की टेस्टिंग काफी दिनों से चल रही है। इसे कई बार स्पॉट किया जा चुका है। इसके न्यू शॉट्स एक हवाई अड्डे पर क्लिक किए गए हैं। नई स्कॉर्पियो को एक विमान में लोड करते हुए देखा गया। आपको बता दें कि महिंद्रा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपने वाहनों की टेस्टिंग के लिए जानी जाती है। 2022 स्कॉर्पियो यूरोप और दक्षिण अफ्रीका में पहले ही स्पॉट की जा चुकी है।

लॉन्च में लग सकता है थोड़ा समय

कुछ हफ्ते पहले महिंद्रा स्कॉर्पियो की तस्वीरें मुंबई में इसके टीवीसी शूट लोकेशन से लीक हुई थीं। उम्मीद है कि नई स्कॉर्पियो को बहुत जल्द ऑफिशियली पेश किया जाएगा। लॉन्च में अभी भी कुछ समय लग सकता है, क्योंकि महिंद्रा पहले कुछ इन्वेंट्री बनाना चाहेगी, ताकि वह डीलर डिस्पैच को ठीक से शुरू कर सके। बता दें कि अपने पिछले 2 प्रमुख लॉन्च थार और एक्सयूवी700 में महिंद्रा बड़ी संख्या में बुकिंग हासिल करने में कामयाब रही थी, लेकिन समय पर वाहनों की डिलीवरी ही शुरू नहीं कर सकी। हालांकि, इसका मुख्य कारण सेमीकंडक्टर चिप की कमी भी थी। वहीं, उत्पादन के सुव्यवस्थित होने के साथ महिंद्रा ने मार्च 2022 में रिकॉर्ड बिक्री की है।

क्या होंगे खास फीचर्स?

2022 स्कॉर्पियो के मुख्य फीचर्स की बात करें तो 2022 स्कॉर्पियो में 2 लीटर एमस्टैलियन टर्बो पेट्रोल मोटर और 2.2 लीटर एमहॉक टर्बो डीजल यूनिट मिल सकती है। ट्रांसमिशन विकल्पों में ज्यादातर 6-स्पीड एमटी और 6-स्पीड एटी गियरबॉक्स शामिल हो सकते हैं। स्टैंडर्ड मॉडल में रियर व्हील ड्राइव कॉन्फिगरेशन देखने को मिल सकता है। हालांकि, 4×4 चुनिंदा ट्रिम्स में पेश किया जाएगा।

2022 स्कॉर्पियो कई एडवांस फीचर्स से लोडेड होगी। इसमें टोन थीम और बिल्कुल नए डैशबोर्ड लेआउट के साथ नए सीट अपहोल्स्ट्री ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। एसयूवी में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वर्टिकल ओरिएंटेड एयर-कॉन वेंट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, सभी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 6 स्पीकर के साथ सोनी-पावर्ड साउंड सिस्टम भी देखने को मिल सकता है।

किससे होगी टक्कर?

स्कॉर्पियो कई क्रॉसओवर और एसयूवी को टक्कर देगी, जो 12 से 20 लाख रुपये के सेगमेंट में आते हैं। नई स्कॉर्पियो टाटा हैरियर, टाटा सफारी, एमजी हेक्टर, एमजी हेक्टर प्लस, हुंडई क्रेटा, हुंडई अल्काजार, स्कोडा कुशाक और महिंद्रा एक्सयूवी700 जैसे मॉडलों को कड़ी टक्कर देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button