छत्तीसगढ़

AAP नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता,विधानसभा चुनाव खिलाफ में लड़े, और अब..

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, कार्यकर्ता, अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्य, सैनिक पार्टी के महेंद्र सिंह राणा भाजपा में शामिल हो गए। इन नेताओं ने अब भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव में काम करने की शपथ ली है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने गमछा पहनाया।

दरअसल, मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में आप नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। इस दौरान शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, चुन्नी लाल साहू,भाजपा मुख्य प्रवक्ता और वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर कार्यक्रम में मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा अपनी रणनीति के तहत छोटे दलों पर फोकस कर रही है। केंद्र से मिले निर्देश के बाद भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ के सभी छोटे क्षेत्रीय दलों से संपर्क किया है।

कोशिश यही है कि या तो उनका विलय भाजपा में कर लिया जाए या उनकी लीडरशिप को उठाकर सीधे भाजपा प्रवेश कराया जाए। इसके लिए प्रदेश के बड़े नेताओं को भाजपा प्रवेश कार्यक्रम करवाने का टास्क दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button