बिलासपुर

जयश्री फाउंडेशन के “एक जन्मदिन ऐसा भी” कार्यक्रम के तहत कल्याण कुंज आश्रम में मनाया गया अभिनेत्री काजल पाण्डेय का जन्मदिन…

बिलासपुर – अभिनेत्री काजल पाण्डेय ( छॉलीवुड छत्तीसगढ़ फ़िल्म इंडस्ट्री ) ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृद्धआश्रम में भोजन करवा कर मनाया । काजल पाण्डेय वृद्धआश्रम के सभी बुजुर्गों को अपना परिवार मानती है और वो प्रति माह उनसे मिलने भी जाती रहती है, इसलिए उनके मन में बुजुर्गों के प्रति बहुत ही आदर सम्मान है। बुजुर्गों को लोग वृद्धआश्रम में छोड़ कर चले जाते है उनका कोई नही होता उनके साथ अपनी खुशिया बाँटने से उन्हें बहुत खुशी होती है।

जय श्री फाउंडेशन कई सालों से लोगो से अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाने के लिए लोगो को आमंत्रित करता है जिसमे काजल पाण्डेय के माध्यम से आज उनका जन्मदिन मनाया गया।

आज काजल पाण्डेय के साथ बीरबल पाणिग्रही, मालती पाणिग्रही, वैभव मिश्रा, सतीश यादव, सौरभ शुक्ला, कृष्णा पांडेय एवं राजा पाण्डेय उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button