छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के हाथो सम्मानित हुई एडि एसपी प्रतिभा पाण्डेय महिला जागरूकता एवं हयूमन ट्रेफिकिंग में किये कार्यो पर महिला आयोग ने किया सम्मानित

(शशि कोंनहेर) : रायपुर :  मुंगेली-जिले की एडि एसपी प्रतिभा पाण्डेय का प्र्रदेश की महिलाओ को जागरूक करने एवं  महिला आयोग के कार्यो में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बद्येल द्धारा सम्मानित किया गया। बिलासपुर रेंज में आयोजित हयूमन ट्रेफिकिंग पर कार्यशाला में प्रतिभा पाण्डेय द्धारा दिये गये व्यापक जानकारी एवं उनकी स्पीच पर महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक सहित सभी ने सराहा था एडि एसपी प्रतिभा पाण्डेय को मुख्यंमत्री के हाथो सम्मानित किये जाने से पुलिस विभाग भी गौरवान्वित होकर बधाई दिये गये जिले के पुलिस अधिकारियो ने उन्हे बधाई दी।

उल्लेखनीय है जिले में बालिकाओ के अपहरण सहित महिला संबंधी अपराधों के साथ ही महिला जागरूकता उडान सहित विभिन्न कार्यक्रम उनके निर्देशन में कुशलता से संचालित हो रहे हैं। जिससे कई मामले में जिला पुलिस का प्रदेश में उल्लेखनीय स्थान हैं ।

हाल ही में मुंगेली प्रवास पर आईजी ने भी जिला पुलिस के कार्यो का सराहा था। सम्मान मिलने पर प्रतिभा पाण्डेय ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के मार्गदर्शन में वे बेहतर कार्य कर पाती है उन्होने सम्मान के लिए महिला आयोग का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button