छत्तीसगढ़

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के व्यापारियों को संबोधित करते हुए, डॉ रमन सिंह, अरुण साव और धरमलाल कौशिक ने किस बात का किया आव्हान..?

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने चहुंमुखी विकास किया है। उनकी नीयत और नीति ठीक होने की वजह से उन्होने न केवल देश में बल्कि दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि, श्री मोदी  की नीयत और नीति दोनों ठीक है, इसी वजह से दुनिया के सभी देश भारत की ओर हर मामले में टकटकी लगाये देखते रहते है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज यहां झूलेलाल मंगलम में आयोजित बिलासपुर लोकसभा स्तरीय व्यापार सम्मेलन में उपस्थित उद्यमियों एवं व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि, देश की 80 करोड जनता को खाद्यान निःशुल्क का वितरण किया गया।

केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों को मिल रही है और अब उनके खाते में सीधे पैसा भेजा जा रहा है। केन्द्र सरकार की अनेक जनहितैषी योजनाएं कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी है। जिससे गरीबो को मिलने वाला लाभ उन्हें नही मिल पा रहा है।

गरीबों के हक मारने वाली सरकार को जनता समय आने पर सबक सिखायेगी। उन्होने सभी उपस्थितजनों से अपील की कि, आप केन्द्र सरकार के 9वर्षो की उपलब्धियों की जानकारी घर-घर जाकर देना शुरू कर दे।


डॉ रमन सिंह ने उद्यमियों, व्यापारियों एवं कार्यकर्ताओं को आव्हान करते हुए कहा कि, अभी से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाये। आने वाला समय हमारा है और सन् 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में केन्द्र और राज्य में हमारी डबल इंजन की सरकार बनना तय है।

इस अवसर पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद अरूण साव ने कहा कि, हमारी देश की अर्थव्यवस्था काफी सुदृढ़ है और विकास की ओर अग्रसर है। उन्होने कहा कि, विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नया रिफार्म लेकर देश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। भारत की अर्थव्यवस्था कोरोना काल के बाद भी सृदृढ़ रही है। यह हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है। उनके नेतृत्व में उद्योगों एवं व्यापार के क्षेत्र में रियायतें प्रदान कर इन्हें आगे बढ़ाने का काम किया हैं।


इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ़़9 वर्षो के कार्यकाल में देश ने काफी प्रगति किया है। हमें इस पर मंथन करना चाहिए कि, हम कहां है और हमें आगे कहा जाना है। मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान बढ़ा है पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। लालायित रहते है। जिस प्रकार शिकागो में जाकर स्वामी विवेकानंद जी ने भारत का मान बढ़ाया उसी प्रकार मोदी जी ने अमेरिका जाकर देश का सम्मान बढ़ाया।


उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, श्री भूपेन्द्र सवन्नी, श्री रजनीश सिंह तथा लाभ चंद बाफना और बड़ी संख्या में लोकसभा क्षेत्र से पधारे व्यापारी गण और भाजपा के नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button