देश

जेल से रिहा होने के बाद, पीएम मोदी से पहली बार मिले हेमंत सोरेन…..

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। जेल से रिहा होने के बाद और झारखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात है। जानकारी के मुताबिक यह शिष्टाचार मुलाकात थी जिसमें दोनों नेताओं ने कुछ देर तक बात भी की थी। पीएमओ ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर दी है और कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री के बाद हेमंत सोरेन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।

इससे पहले उन्होंने सोनिया गांधी और सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से भी मुलाकात की थी। इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके साथ मौजूद थीं।

हेमंत सोरेन ने सुनीता केजरीवाल के साथ आप सांसद संजय सिंह से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था, आज दिल्ली में माननीय मुख्यमंत्री भाई अरविंद केजरीवाल जी की पत्नी सुनीता केजरीवाल जी और आप सांसद भाई संजय सिंह जी से मुलाकात हुई। अरविंद जी समेत उनका परिवार और पार्टी बड़ी मजबूती के साथ षड्यंत्र के खिलाफ यह लड़ाई लड़ रहा है। हमारा संघर्षी साथ और शुभकामनाएं आप सभी के साथ है। सत्य की विजय शाश्वत है! उनकी यह मुलाकात 13 जुलाई को हुई थी।

Related Articles

Back to top button