बिलासपुर

जशपुर में 5 बच्चों के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के खिलाफ, भाजपा महिला मोर्चा का नेहरू चौक पर धरना-प्रदर्शन

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश में जशपुर नगर के दिव्यांग केन्द्र में 5 बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बिलासपुर द्वारा प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ विकास भवन के सामने नेहरू चौक बिलासपुर में मौन धारण कर काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से बिलासपुर सांसद अरूण साव व भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत उपस्थित थे।

Advertisement


इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से बच्चियों एवं महिलाओं के साथ दुष्कर्म एवं छेड़ छाड़ की घटनाए बढ रही है। जयश्री चौकसे ने कहा कि कुछ दिन पूर्व जशपुर के दिव्यांग केन्द्र में पांच बच्चियों के साथ केन्द्र में कार्यरत कर्मचारियों ने शराब पीकर हुडदंग करते हुए बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया जो प्रदेश के लिए शर्मनाक है।

Advertisement


जब प्रदेश की महिलाए एवं बच्चियां सुरक्षित नही है, तो ऐसी निकम्मी नकारा सरकार से क्या अपेक्षा की जा सकती है। मोर्चा की बहनों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि दुष्कर्म पीड़ित बच्चियों को इंसाफ मिलना चाहिए।

Advertisement


धरने में बिलासपुर सांसद अरूण साव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विभा राव, महिला मोर्चा जिला प्रभारी सुधा गुप्ता, वंदना जेण्ड्रे, गायत्री साहू, रूपाली गुप्ता, संगीता अग्रहरि, सवीता नामदेव, शोभा कश्यप, चंदना गोस्वामी, कंचन दुसेजा, संतोषी देवांगन पुष्पा तिवारी, पुष्पलता सिदार, संध्या चौधरी, दीपा शर्मा, अंजना वर्मा, मीना गोस्वामी, रीना गोस्वामी, पूनम शुक्ला, गंगा साहू, रश्मि साहू, शैल कश्यप, प्रभा तिवारी, ममता राई, मीनाक्षी यादव सहित महिला मोर्चा की बहने बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button