देश

एम्स प्रशासन ने बताया कैसा है पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का स्वास्थ्य

( शशि कोन्हेर) : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव का दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज जारी है। राजद प्रमुख लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में लेटेस्ट जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव एम्स के कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती हैं।

कार्डियोलाजी, नेफ्रोलाजी व आर्थोपेडिक्स विभाग के डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। उन्हें पेल्विक व फीमर फ्रैक्चर है। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि लालू प्रसाद यादव की पसली की हड्डी भी टूटी हुई है। बुधवार को जब वह एम्स में लाए गए थे, तब उन्हें आक्सीजन मास्क लगाया गया था।

उस समय वह आइसीयू में भर्ती थे मगर अभी वह अक्सीजन सपोर्ट पर नहीं हैं। बीपी व पल्स रेट सामान्य बताया जा रहा है।
इससे पहले बताया गया था कि एम्स में भर्ती लालू यादव की हालत नाजुक है। उनके शरीर में टाक्सिन की मात्रा लगातार बढ़ रही है।

किडनी की बीमारी से जूझ रहे लालू यादव का क्रिएटनिन लेवल 4 से 7 पहुंच गया है। जाहिर ऐसी स्थिति में डायलिसिस की आवश्यकता पड़ती है। किडनी के सही ढंग से काम नहीं करने के कारण ब्लड यूरिया लगातार बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि उनके शरीर में मूवमेंट नहीं हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button