छत्तीसगढ़

आकाश शर्मा बने छत्तीसगढ़ युथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष….

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष होंगे। आज हुए वोटों की गिनती में आकाश शर्मा ने मोनू अवस्थी को 3,86000 वोटों से हराया। आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है।

आपको बता दें कि यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए पिछले दिनों प्रदेश भर में चुनाव हुए थे, जिसके बाद काउंटिंग हुई। काउंटिंग में आकाश शर्मा ने करीब 4 लाख के अंतर से जीत दर्ज की।

वहीं अन्य पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा हो गयी है। प्रदेश पदाधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष के वोटों की घोषणा की गयी है। प्रदेश पदाधिकारी 100 पदों के साथ 90 विधानसभा अध्यक्ष और 40 जिला अध्यक्ष के परिणाम भी आज घोषित किये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button