देश

मुलायम सिंह यादव का पद्म विभूषण सम्‍मान लेंगे अखिलेश, डिंपल संग दिल्‍ली रवाना….राष्‍ट्रपति भवन में होगा समारोह

(शशि कोन्हेर) : यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्मविभूषण सम्‍मान दिया जाएगा। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह सम्‍मान उनके बेटे और सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ग्रहण करेंगे। इसके लिए अखिलेश अपनी पत्‍नी और मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव के साथ दिल्‍ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

पद्म पुरस्‍कारों के लिए राष्‍ट्रपति भवन में सम्‍मान समारोह बुधवार को ही आयोजित किया गया है। पद्म पुरस्‍कारों की घोषणों इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई थी। कुल 106 विभूतियों को पद्म पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किया जाना है। इसमें छह को पद्म विभूषण, नौ को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री सम्‍मान दिया जाना है। इस बार पद्म पुरस्‍कार विजेताओं में 19 महिलाएं शामिल हैं। सात व्‍यक्तियों को मरणोपरांत पद्म पुरस्‍कार मिला है।


इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म पुरस्‍कार के लिए सपा के संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव के नाम का ऐलान हुआ तो समाजवादी पार्टी ने इसका स्‍वागत करने के साथ ही भारत रत्‍न दिए जाने की मांग उठा दी। सपा के कई वरिष्‍ठ नेताओं ने कहा कि सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह का योगदान बहुत बड़ा है। उन्‍हें भारत रत्‍न ही दिया जाना चाहिए था। मुलायम सिंह की बहू और सांसद डिंपल यादव ने भी भारत रत्‍न की मांग उठाते हुए कहा था कि जिस तरह नेताजी का कद था, उससे उन्‍हें पहले ही भारत रत्‍न मिल जाना चाहिए था। मेरा सरकार से अनुरोध है कि नेताजी को भारत रत्‍न मिले। मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और सपा के राष्‍ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी का था कि वह और पार्टी का हर कार्यकर्ता चाहता है कि नेताजी को भारत रत्‍न मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button