रायपुर

ऑल इंडिया प्रोफेसनल्स कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में किया संगठन का विस्तार, शिल्पराज देवांगन बने रायपुर चेप्टर के जिलाध्यक्ष

Advertisement

रायपुर – ऑल इंडिया प्रोफेसनल्स कांग्रेस ने AIPC छत्तीसगढ़ चेप्टर के बस्तर, भिलाई, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और रायपुर चेप्टर के लिए जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के नामों की घोषणा की है। ऑल इंडिया प्रोफेसनल्स कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शशि थरूर जी एवं रीजनल कॉर्डिनेटर ईस्ट जरिता लैतफलांग जी ने पत्र जारी कर यह नियुक्ति की है।

Advertisement

ऑल इंडिया प्रोफेसनल्स कांग्रेस रायपुर चेप्टर के जिलाध्यक्ष श्री शिल्पराज देवांगन जी, उपाध्यक्ष श्री मोहित सिंघानिया जी व सचिव की जिम्मेदारी अर्पणा संचेती को दी गई है। ऑल इंडिया प्रोफेसनल्स कांग्रेस लगातार अपने संगठनों का विस्तार कर रहा है। AIPC का निर्माण देश के प्रोफेशनल लोगो को आमंत्रित कर उनकी आवाज को देश की राजनीति और नीति निर्माताओं तक पहुंचाई जाए इसके लिए की गई है।

Advertisement

ऑल इंडिया प्रोफेसनल्स कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री क्षितिज चंद्राकर जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रत्युस भारद्वाज जी, सचिव ऎश्वर्या सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ चेप्टर के सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Advertisement

रायपुर जिलाध्यक्ष श्री शिल्पराज देवांगन जी ने कहा कि मुझे जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए मैं कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, सांसद श्री राहुल गांधी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शशि थरूर जी, रीजनल कॉर्डिनेटर ईस्ट जरिता लैतफलांग जी, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, प्रदेश अध्यक्ष AIPC श्री क्षितिज चंद्राकर जी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। मैं सभी को विश्वास दिलाता हूं संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसका निर्वाण मैं पूर्ण निष्ठा के साथ करूंगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button