छत्तीसगढ़

स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया के नये चेयरमेन होंगे अमरेन्दु प्रकाश

(शशि कोन्हेर) :  रायपुर। केंद्र सरकार ने स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया (सेल) के नये चेयरमैन के रुप में अमरेन्दु प्रकाश को नियुक्त किया है, उनका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। अमरेन्दु इस समय झारखंड में स्थित बोकारो स्टील प्लांट में संचालक के रुप में कार्यरत थे।

प्रकाश से पहले 1987 बैच के आईएएस नरेन्द्र नाथ सिन्हा सेल चेयरमैन के प्रभार में थे। अमरेन्दु अब छत्तीसगढ़ में स्थित भिलाई स्टील प्लांट, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट और ओडिशा के राउलकेला के नये अध्यक्ष होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button