छत्तीसगढ़

नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से, बुजुर्ग महिला हुई बुरी तरह से जख्मी….

बीजापुर – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला जख्मी हो गई है। पीड़ित महिला टोरा बीनने जंगल गई हुई थी। इसी दौरान वह नक्सलियों द्वारा लगाई IED की चपेट में आ गई और धमाका हो गया। धमाके में महिला के दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुजुर्ग महिले जो कि, नड़पल्ली गांव में रहती है। आज सुबह वह गांव वालों के साथ हमेशा की तरह वनोपज संग्रहण के लिए जंगल गई हुई थी। तभी टोरा संग्रहण करते समय महिला का पैर नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ और महिला के दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button