देश

नए साल पर एक और बुरी खबर हरियाणा में पहाड़ दरकने से तीन की मौत.. कुछ और मौतों की आशंका मरने वालों में छत्तीसगढ़ के भी मजदूर होने की चर्चा

(शशि कोन्हेर) : नए साल के पहले दिन तड़के सुबह जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 10 से अधिक लोगों की मौत के बाद अब, हरियाणा से भी एक बुरी खबर आ रही है हरियाणा के भिवानी में खनन के दौरान पहाड़ दरकने के कारण 10 से अधिक लोग नीचे दब गए हैं। कई मशीनें भी नीचे दबी हुई है। राहत कार्य और बचाव दल अभी तक 3 शवों को निकाल चुका है। मरने वालों में छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मजदूर बताए जा रहे हैं। पहाड़ दरकने से पत्थरों के नीचे कितने लोग दबे हैं और उनमें से कितने लोगों की मौत हुई है इस बाबत अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button