छत्तीसगढ़बिलासपुर

VIDEO : महाआरती, गरुड़ देव व मेरठ की झांकी के साथ माता रानी का आगमन….गांधी चौक से गोल बाजार तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर – नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति गोलबाजार के द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी मां दुर्गा जी का भव्य आगमन किया गया, माता रानी की महाआरती ने आगमन को खास बनाया, मेरठ से आई झांकियों, आसमान में उड़ते हुए भगवान गरुड़ देव को देखकर हर कोई प्रभावित हुआ।

धुमाल व डीजे की धुन में हर कोई थिरकते नजर आए, आसमान पर होती आतिशबाजियों ने मां के आगमन की भव्यता बढ़ाई।

आगमन में शिव तांडव भी हुआ, श्री राम की विशाल प्रतिमा ने आगमन को आगे बढ़ाया,गोल बाजार नवयुवक दुर्गा समिति बीते 62 वर्षों से दुर्गा माता की पूजा करते आ रही है।

राजस्थान से आए दो ऊंट ने माता आगमन की अगुवाई की गांधी चौक से यह आगमन प्रारंभ हुआ जो जगह-जगह स्वागत होते हुए देर रात गोल बाजार चौक पहुंचा जहां आकर्षक लाइटों से मां के आगमन का स्थान सजाया गया था।

माता के आगमन गीतों के साथ मूर्ति की स्थापना की गई। समिति के अध्यक्ष अर्पित केसरवानी ने बताया कि मां का आगमन गोल बाजार में बेहद खास होता है इसके लिए बीते दो महीना से समिति द्वारा तैयारी की जा रही थी।

Related Articles

Back to top button